Varanasi News: वाराणसी शहर में आए दिन साइबर क्राइम हो रहे हैं। पुलिस की तमाम जनजागरुकता के बावजूद शातिर किस न किसी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक सिपाही साइबर अपराध का शिकार हो गया था। साइबर सेल उस मामले पर भी पड़ताल कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के अजय विहार कॉलोनी, टकटकपुर निवासी दवा कारोबारी शैलेश अस्थाना को साइबर जालसाजों ने सात लाख रुपये की चपत लगा दी। प्रकरण को लेकर शैलेश की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शैलेश ने पुलिस को बताया कि फोरेक्स ग्लोबल की वेबसाइट के माध्यम से उन्होंने एक डीमैट खाता खोला था। उन्होंने पहले 10 हजार रुपये का निवेश किया। फोरेक्स ग्लोबल ने उनके पक्ष में ट्रेडिंग गतिविधियों को आयोजित किया और लाभ दिखाया। इसके बाद अधिक लाभ के लिए आगे निवेश करने का सुझाव दिया।
इस पर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से भी उसी वेबसाइट पर एक खाता खोला। वेबसाइट के प्रतिनिधियों की बातों के झांसे में आकर वह लगभग सात लाख रुपये निवेश कर दिए। रिटर्न मांगने पर लाभांश तो दूर उन्हें अपना मूलधन भी नहीं मिला। साइबर क्राइम थाने की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय को सौंपी गई है।