फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकबार फिर गरमाया BHU कैंपस का माहौल, चिकित्सा अधीक्षक का फूंका पुतला

Thu, 14 Dec 2017 07:34 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू लंका गेट पर पहंची कई थानों की फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। बुधवार को सर सुंदर लाल अस्पताल में दलालों की सक्रियता बढ़ने को लेकर दिन में चिकित्सा पर पीजी छात्र ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए लंका पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी कि देर रात जहां कुछ युवकों ने पेट्रोल बम से हमला करते हुए कार में आग लगाने की कोशिश की वहीं गुरुवार में उनके कार्यालय के सामने पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन


उधर परिसर में बड़ी घटना के मद्देनजर देर शाम तक गेट पर कई थानों की पुलिस मौजूद रही। मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने भी लंका पुलिस को तहरीर दी। बुधवार देर रात अधीक्षक के घर पेट्रोल बम से हमला और कार जलाने की घटना की जांच करने गुरुवार को बीएचयू पहुंचे सीओ भेलूपुर ने मामले में अधीक्षक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की, जिससे कि अंजाम देने वालों को पकड़ा जा सके। इस बीच शाम तीन बजे कुछ छात्र कार्यालय गेट पर पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक का पुतला फूंका। मजे की बात तो यह है कि कार्यालय के पास दो सुरक्षा कर्मी भी रहते हैं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई और जब तक वह पहुंचते पुतला फूंक कर छात्र जा चुके थे।
विज्ञापन


उधर बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए सिंह द्वार पर लंका सहित कई थानों की पुलिस, पीएसी पहुंच गई। पुलिस को दी तहरीर में चिकित्सा अधीक्षक ने बुधवार को हमला, आगजनी, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए परिवार सहित सुरक्षा और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

इस कारण छात्र और चिकित्सा अधीक्षक आमने सामने

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
मामला नौ दिसंबर का है, जहां दिन में अस्पताल में एक रिश्तेदार के साथ गए छात्र की मौजूद युवाओं से मारपीट हुई थी। इसके विरोध में बिरला छात्रावास के छात्रों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई के लिए सिंह द्वार पर धरना दिया था।

धरने के दौरान भी छात्रों ने अस्पताल में दलालों की सक्रियता बढ़ने और इस पर कार्रवाई न किए जाने का चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाया था। अब लंका थानाध्यक्ष को दी तहरीर में एमए के छात्र प्रिंस कुमार सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक पर मोबाइल पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

इस बारे में लंका एसओ ने बताया कि छात्र और चिकित्सा अधीक्षक की ओर से तहरीर मिली है। कॉल डिटेल खंगालकर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि छात्र का धमकी का आरोप निराधार है। अस्पताल में दलालों के खिलाफ कार्रवाई होती रहती है। इसी से घबराए कुछ लोग अनर्गल आरोप लगाकर अस्पताल की छवि धूमिल कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें