नाडा ने बजरंग पुनिया पर चार साल का प्रतिबंध लगाया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस कार्रवाइ से कुश्ती संघ का कोई नुकसान नहीं होगा। कई बेहतर खिलाड़ी अभी मौजूद हैं।
बजरंग पुनिया पर लगे प्रतिबंध के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया को डोप सैंपल देना चाहिए था। बजरंग पुनिया पर प्रतिबंध से कुश्ती संघ को नुकसान नहीं होगा, उनके बदले कई बेहतर खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्हाेंने मांग की है कि खिलाड़ी अनुशासन में नहीं रहें तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
बताते चलें कि ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया पर एंटी डोपिंग कोड के उल्लंघन का आरोप लगा है और नाडा ने चार साल का प्रतिबंध लगाया है। आरोप पर गौर करें तो नेशनल टीम के सेलेक्शन ट्रायल के दौरान कहा गया कि पुनिया ने डोप टेस्ट का नमूना देने से इन्कार कर दिया। बाद में कार्रवाई की जद में पुनिया आए और 23 अप्रैल को उन्हें निलंबित कर दिया गया।
इस कार्रवाई के खिलाफ बजरंग पुनिया ने अपील भी की थी लेकिन उनकी अपील रद्द हुई और जून माह में उन्हें नोटिस जारी किया गया। अब उन पर प्रतिबंध की कार्रवाई सामने आइ है।