परिषदीय स्कूल के बच्चों ने निपुण एसेसमेंट टेस्ट दिया। बच्चों के सालाना बौद्धिक विकास को जांचने के लिए ये परीक्षा कराई गई जिसमें पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने शिरकत किया। इसमें बच्चों ने 12 प्रश्नों के उत्तर दिए लेकिन कई छात्र असफल भी हुए। दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा होगी।
वाराणसी के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) हुआ। इसमें 9 ब्लॉकों में नामांकित 66170 बच्चों के सापेक्ष 65103 बच्चों ने परीक्षा दी। बच्चों को 12 प्रश्नों के उत्तर देने थे। कक्षा एक के छात्रों को दो शब्दों को मिलाकर पढ़ने को दिया।
विज्ञापन
कई छात्र र और वि को मिलाकर रवि नहीं पढ़ सके। शिक्षकों ने छात्रों से जवाब पूछ ओएमआर शीट पर गोले भरे। वहीं, कक्षा एक और दो के बच्चों से अंकीय संख्या का जोड़ व घटाना पूछा गया। इसका बच्चों ने जल्दी जवाब दे दिया। बच्चों ने जिन प्रश्नों का सही जवाब दिया, शिक्षकों ने उसी उत्तर को काला कर दिया।
जो गलत जवाब दिया, उसे खाली छोड़ दिया। कक्षा दो के बच्चों से पैराग्राफ से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कक्षा तीन में बच्चों को दिए अनुच्छेद से प्रश्नों के जवाब देने को कहा। उत्तर पुस्तिकाऐं जांचने के लिए परख एप पर स्कैन करनी थीं।
विज्ञापन
हालांकि, धीमे इंटरनेट से शिक्षकों को दिक्कतें हुईं और देर शाम तक कॉपियां स्कैन होती रहीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठ तक के 104660 से अधिक छात्र परीक्षा देंगे।