प्रधानमंत्री काशी आए और जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सभी स्थल पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री जी के जनसभा स्थल पर कार्यक्रम समाप्ति के बाद शनिवार को विधान परिषद सदस्य व भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पदाधिाकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया।
जिसमें पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,सुशील सिंह तोयद,प्रह्लाद गुप्ता, विधानसभा सेवापुरी के चारों मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल , सुजीत पाल ,अभिषेक दुबे व विवेक सिंह सहित ,देवेन्द्र सेठ, अरविंद पटेल,सुरेन्द्र बिन्द,गोविन्द गुप्ता व डॉ. वंशराज पटेल आदि लोगो ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।