फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के बाद नक्सली हमलों में मारे गए लोगों की रिपोर्ट तलब

Sat, 07 Sep 2019 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर नक्सली गतिविधियां तेज होने की सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है। शासन ने पुलिस प्रशासन से जिले में अब तक हुए नक्सली हमलों और इनमें मारे गए लोगों, नक्सली गतिविधियों में शामिल संदिग्धों समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानावार नक्सली हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों, नक्सली और आम लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


जिले से सटे छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में नक्सली वारदातों से पुलिस परेशान है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ राज्यों की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। ऐसे में पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बचने के लिए नक्सली जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने के फिराक में हैं लेकिन जिले की पुलिस की सक्रियता से उनकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। 

पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता का इनपुट मिलने पर शासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूत्रों की मानें तो शासन स्तर से जिले में अब तक कितनी नक्सली घटनाएं हुईं, नक्सलियों ने कितनी बार सुरक्षा बलों पर हमला किया, कितनी बार पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, इसमें मारे गए नक्सलियों, सुरक्षा कर्मियों, मुखबिरों, आम नागरिकों की संख्या, गिरफ्तार नक्सलियों की संख्या, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या, नक्सलियों से बरामद अस्त्र-शस्त्र का विवरण, नक्सली हमले में मारे गए नक्सली, पुलिसकर्मी समेत अन्य लोगों का नाम-पता समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारी जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए सीमा पर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। जंगली, पहाड़ी क्षेत्रों में कांबिंग कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पूर्व में हुई नक्सली घटनाओं से संबंधित रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें