फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के बाद अब राहुल का रोड शो

Mon, 29 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनिया गांधी के काशी में रोड शो से उत्साहित कांग्रेस मिशन-2017 की कामयाबी के लिए सूबे में जल्द ही दूसरी लंबी यात्रा निकालेगी। सोनिया के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब यूपी का दिल जीतने निकलेंगे। इसके लिए उनकी अगुवाई में      छह सितंबर से ‘किसान यात्रा’ निकाली जाएगी।
विज्ञापन



दो चरणों में देवरिया से गाजियाबाद और मिर्जापुर-वाराणसी-फैजाबाद से गाजियाबाद तक जाने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल महीने भर यूपी में रहकर किसानों, मजदूरों की पीड़ा से वाकिफ होंगे। यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा की कामयाबी के लिए रविवार को लहुराबीर स्थित महामंडल नगर में बैठक कर जिम्मेदारी तय की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में विकास के झूठे वालों की पोल खुल चुकी है। 27 साल से बदहाल यूपी की तसवीर कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी नहीं बदल सकती। इससे पहले मंडल चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक अजय राय ने वाराणसी मंडल के जिला, शहर अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक ली।


उन्होंने बताया कि किसान यात्रा को कामयाब बनाने के लिए हर ब्लॉक से 25 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस जन किसानों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं जानेंगे आैर उनके हितों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि छह सितंबर को देवरिया से राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर निकलेंगे। इस दौरान वह महीने भर यूपी में ही रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के जोनल कोआर्डिनेटर दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सतीश चौबे समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें