वाराणसी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का समापन होने के साथ अब छह जनवरी को सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद लोग आपत्ति दर्ज कराके अपने नाम जुड़वा सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, व अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार के अनुसार छह जनवरी से छह फरवरी तक आपत्ति दाखिल की जा सकती है।
एन्यूमरेशन फॉर्म पर फैसला और दावों और आपत्तियों का निपटारा ईआरओएस की ओर से एक साथ किया जाएगा। 93 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनका नाम या उनके पिता व दादा का नाम 2003 की मतदाता सूची में था। कुल 82 प्रतिशत फाॅर्म आए हैं। 18 प्रतिशत फाॅर्म नहीं आए हैं और इनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 93 प्रतिशत की मैपिंग हो चुकी है। 31.53 लाख मतदाता थे। इनमें से 25.80 लाख ने फाॅर्म भरकर जमा किए हैं। 76 हजार मृतक पाए गए हैं। 46 हजार डुप्लीकेट हैं। परमानेंटली शिफ्टेट मतदाताओं की संख्या 4.30 लाख है। ऐसे में 5.73 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से हटेंगे। ब्यूरो