फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईकोर्ट की फटकार के बाद लुढ़का किराया, दिल्ली की फ्लाइट 3500 में; विमानन कंपनियों ने कही ये बात

Thu, 11 Dec 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Flights Late Today: विमानों के किराये और इसके रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इस समस्या को अब दिल्ली हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। कंपनियों को किराया कम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दिल्ली हाइकोर्ट की फटकार के बाद बुधवार की शाम से विमानों के किराये में भारी गिरावट देखी गई। वाराणसी से दिल्ली जाने का किराया जहां दो दिन पहले 10 से 12 हजार रुपये था, वह बुधवार शाम को 3500 पर आ गया। ऐसे ही मुंबई व अन्य शहरों के विमानों के भी टिकट के दाम में कमी देखी गई। लेकिन सीटें 95 से 99 फीसदी सीटें फुल होने के कारण अभी किराया सामान्य से कुछ अधिक है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की फटकार के बाद बुधवार की शाम को ही किराये में गिरावट देखने को मिली। रात 9 बजे के करीब वाराणसी से दिल्ली का किराया इंडिगो का 3500 दिखा। वाराणसी से मुंबई का किराया जो दो दिन पहले 30 हजार से ऊपर था, वह लुढ़क कर 16801 पर आ गया। कोलकाता का किराया दो दिन पहले 25 हजार से अधिक था, बुधवार को 6247 पर पहुंच गया। ऐसे ही हैदराबाद का किराया 35 हजार से अधिक था, बुधवार को 9562 दिखा।

सीटें फुल होने से किराया सामान्य से अधिक
वाराणसी से अन्य शहरों को जाने वाले विमानों में सीटें 95 से 99 फीसदी फुल हैं। इधर इंडिगो की ओर से लगातार उड़ानों का निरस्तीकरण जारी है। इस कारण अभी किराया सामान्य नहीं हुआ है। विमानन कंपनियों के अधिकारियों की मानें तो किराया सामान्य इस सीजन में नहीं होंगे।
विज्ञापन

इंडिगो विवाद: राजधानी में जगह नहीं, वंदेभारत का सफर भी आसान नहीं
इंडिगो विमान के संचालन में कटौती से ट्रेनों में लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में अगले चार दिन के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही वंदेभारत जैसी ट्रेन में भी वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़ हो रही है। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली 20503 राजधानी एक्सप्रेस में 14 दिसंबर तक कोई जगह नहीं है। 15 दिसंबर की डेट में भी वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। आम तौर पर दिल्ली जाने वाली 22415 वंदेभारत एक्सप्रेस में ट्रेन जाने के एक दिन पहले तक रिजर्वेशन मिल जाता था लेकिन पिछले तीन दिन से इस ट्रेन में भी वेटिंग लिस्ट लंबी चल रही है।

11 दिसंबर को इस ट्रेन में कोई जगह नहीं है। 15 दिसंबर तक चेयरकार, एक्जीक्यूटिव क्लास में भी वेटिंग लिस्ट 50 से अधिक हो गई है। 12561 स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी 15 दिसंबर तक कोई जगह नहीं है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों में भी कंफर्म सीट न मिलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें