फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: होली के बाद शहर को मिलेगी 300 करोड़ की सौगात, 35 परियोजनाओं पर चल रहा काम

Wed, 01 Mar 2023 11:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में निर्माणाधीन 35 परियोजनाएं मार्च में पूरी हो जाएंगी। पूरी होने वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन शुरू करा दिया गया है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बनारस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र से पहले शहरवासियों को करीब 300 करोड़ रुपये की 35 परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। वाराणसी में निर्माणाधीन 35 परियोजनाएं मार्च में पूरी हो जाएंगी। पूरी होने वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन शुरू करा दिया गया है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा तय हो सकता है और इसमें इन परियोजनाओं की सौगात काशी को मिल सकती है।

विज्ञापन


जनता की सहूलियतों से जुड़ी 184 करोड़ रुपये लागत की 17 परियोजनाएं फरवरी में पूरी हो गई हैं। इसके साथ ही 158 करोड़ रुपये लागत से 18 परियोजनाएं मार्च में पूरी हो जाएंगी। इन परियोजनाओं के साथ ही शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं के लिए भी विभागों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। दरअसल, वाराणसी में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और हर महीने अलग अलग परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मार्च महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा प्रस्तावित हो सकता है। ऐसे में पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही नई सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारी शुरू कराई गई है।
 

Trending Videos

बनारस banaras - फोटो : istock
मई में पूरी होगी फुलवरिया फोरलेन परियोजना
शहर की सबसे प्रमुख फुलवरिया फोरलेन परियोजना अब मई में पूरी होगी। दरअसल, यह परियोजना करीब एक साल पहले ही पूरी होनी थी। मगर, रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण में तकनीकी दिक्कतों के चलते इस काम में विलंब हो गया है। इस परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसमें एक ओवरब्रिज अप्रैल और एक मई में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 2024 तक पूरी होंगी 10 हजार करोड़ की परियोजनाएं आगामी एक साल में शहर में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी होनी हैं। इसके लिए मई से लेकर वर्ष 2024 के जनवरी महीने तक अब तक की निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें नमो घाट के फेज-2 पर हेलीपोर्ट जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन

बनारस - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में पूरी होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

परियोजना लागत
- एयरपोर्ट पर नए एटीसी भवन का निर्माण 28.23

- करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में पैक हाउस 15.78
- सारनाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 6.73

- जलजीवन मिशन के तहत 19 परियोजनाएं पूरी 47.84
- भेलूपुर संस्थान में सोलर पावर प्लांट 17.24

- सर्किट हाउस में न्यू ब्लॉक का निर्माण 9
फरवरी में पूरी होने वाली परियोजनाओं की लागत- 184 करोड़

मार्च में पूरी होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
- वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर 10 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज 30.18

- वाराणसी में शूटिंग रेंज की स्थापना 5.04
- अंतरग्रही परिक्रमा पथ 3.06

- लहुराबीर में धातुकीय प्रयोगशाला का निर्माण .50
मार्च में पूरी होने वाली परियोजनाओं की लागत- 158.11 करोड़

परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ ही इसका भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। पूरी हो चुकी परियोजनाओं की रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएंगी। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें