फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे की सर्जरी के बाद महिला के पेट से निकला पांच किलो का ट्यूमर

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल भेलूपुर में हुआ आपरेशन
छह साल पहले बीएचयू में हो चुकी थी सर्जरी, नहीं दूर हुई समस्या
विज्ञापन
आपरेशन करने वाली चिकित्सकों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में पेट में ट्यूमर से परेशान 42 वर्षीय एक महिला की उजाला सिग्नस हॉस्पिटल भेलूपुर में शुक्रवार को सफल सर्जरी की गई। ढाई घंटे तक चली सर्जरी में डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से करीब पांच किलो का ट्यूमर निकाला। इसके बाद वह स्वस्थ है और डॉक्टरो की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

42 वर्षीय पूनम जायसवाल के परिजनों के मुताबिक छह  साल पहले उन्होंने बीएचयू में भी सर्जरी कराई थी, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। करीब एक साल से उसके पेट में किडनी के पास काफी दर्द बना हुआ था। लगातार जांच और इलाज के बाद भी जब कहीं से राहत नहीं मिली तो करीब एक सप्ताह पहले ही उजाला सिग्नस हॉस्पिटल भेलूपुर में महिला को लेकर परिजन आए।

Trending Videos
विज्ञापन

कोविड जांच के बाद सर्जरी का फैसला
यहां कोविड टेस्ट सहित अन्य जरूर जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का फैसला लिया। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. तरुण गुप्ता, डॉ. प्रियरंजन की टीम ने शुक्रवार को दिन में महिला की सर्जरी कर किडनी के पास से पांच किलो का ट्यूमर निकाला। डॉ. विनीता ने बताया कि ट्यूमर होने से महिला का पेट फूल गया था। सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है,  उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें