प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पहुंचाया अस्पताल
उधर, कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम शेल्टर होम के समीप प्रसव पीड़ा से एक महिला के तड़पने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कैंट रोडवेज चौकी इंचार्ज मिर्जा रिजवान बेग मौके पर पहुंचे। उन्होंने समीप के मुहल्ले की महिलाओं से अनुरोध किया कि वह महिला को देख लें। महिलाओं ने भी मानवता दिखाते हुए आननफानन महिला का सड़क किनारे ही प्रसव कराया।
इसके बाद कैंट रोडवेज चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा के बेहतर उपचार के लिए उन्हें महिला अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज की सूझबूझ और तत्परता के लिए स्थानीय महिलाओं ने उनकी खासी सराहना की। महिलाओं का कहना था कि यदि दरोगा तेजी ने दिखाए होते तो शायद महिला के साथ कुछ भी गलत हो जाता। वहीं, चौकी इंचार्ज का कहना था कि यह तो उनकी ड्यूटी है।