कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
मृत अधेड़ पंजाब प्रांत में रहता था। 20 दिनों पूर्व तबीयत खराब होने पर वह लौटा था। घर पर बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों स्वास्थ्य महकमे को सूचना दी थी। सीएचसी अहरौला की टीम ने उसकी जांच पड़ताल की और कोरोना संदिग्ध होने की आशंका व्यक्त करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी कोई जांच आदि नहीं कराई गई।
बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम बूढ़नपुर के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासनिक टीम ने परिजनों से यह लिखवा लिया कि टीबी के चलते अधेड़ की मौत हुई है। एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वह पहले से टीबी का मरीज था और उसका इलाज भी चल रहा था। जिला अस्पताल में टीबी इलाज की जांच रिपोर्ट आदि देख कर डॉक्टरों ने उसे वापस घर भेज दिया था।