फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : VIP कार से टक्कर के बाद महिला ने छीनी चाभी, सड़क पर किया बखेड़ा; क्रेन से हटानी पड़ी कार

Mon, 09 Dec 2024 11:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : कचहरी चाैराहे पर वीआईपी पास लगी कार से उतरी महिला का हंगामा देख हर कोई सन्न रह गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने दूसरे कार की चाभी लेकर फरार हो गई। मामले के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन से दूसरी कार को हटवाया तब जाकर जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी चौराहे पर सोमवार की देर शाम वीआईपी पास लगी वैगनआर कार में दूसरी बलेनो कार टकरा गई। इसके बाद वैगनआर कार से उतरी महिला ने बलेनो चालक समेत अन्य कार सवार महिलाओं से गाली गलौज की। इस बीच गुस्से में बलेनो कार की चाभी छीनकर वैगनआर सवार महिला फरार हो गई। 

विज्ञापन


देर तक तक कार के सड़क पर खड़े रहने से जाम लग गया। इस बीच, पुलिसकर्मियों ने क्रेन बुलाकर कार हटवाई। इस पर पीड़ित चालक और कार सवार महिला ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सारनाथ थाने के मवइया स्थित शिव विहार काॅलोनी निवासी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने ड्राइवर के साथ कचहरी स्थित मिठाई दुकान पर जा रही थी। इसी बीच, दूसरी वैगनआर कार से मेरी बलेनो टच हो गई। इस पर वीआईपी पास लगी वैगनआर कार से एक महिला उतरी और मेरी कार की चाभी छीनकर फरार हो गई।
विज्ञापन


इससे मेरी गाड़ी सड़क पर ही खड़ी रही। शादी में जाने की व्यस्तता के बीच काफी दिक्कत हुई। ऑटो से घर जाना पड़ा। वंदिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैगनआर की पहचान सारनाथ के अशोक विहार काॅलोनी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें