फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalmandi Varanasi: दालमंडी में 10 दिन बाद फिर चला प्रशासन का हथाैड़ा, रोका गया रास्ता; फोर्स तैनात

Sat, 08 Nov 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के दालमंडी में दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने दूसरी दुकान काे तोड़ना शुरू कर दिया। इस दाैरान दर्जनों की संख्या में पुलिस तैनात रही। सुरक्षा के बाबत दालमंडी जाने वाला रास्ता रोक दिया गया था।
विज्ञापन
दुकान को तोड़ते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दालमंडी के सड़क चौड़ीकरण के तहत शनिवार दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी की टीम कार्रवाई करने पहुंची। करीब दो घंटे तक हथौड़ों की मदद से एक दुकान और चौक थाने की बैरक को तोड़ा गया। जिस दुकान को तोड़ा गया, उसमे तीन हिस्सेदार हैं, विजय, कल्लू और भोला चाैरसिया। वह पान की दुकान चलाते हैं, उन्हें मुआवजा के तौर पर 2 लाख 80 हजार मिला रुपये मिले।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह शुरू की कार्रवाई में राकेश और दीपक स्टूडियो को तोड़ा गया था। इसी से सटी हुई यह पान की दुकान थी। तीनों भाई इसे चलाते थे। यह चौड़ीकरण की जद में थी। शनिवार को इसे तोड़ दिया गया। इसी के साथ बैरक भी तोड़ी गई। अफसरों ने बताया कि मुआवजा की राशि दे दी गई है।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने चाैक थाने के बगल में पुलिस ने बल्ली लगाकर दालमंडी में जाने वाला एक तरफ का रास्ता रोक दिया और दूसरे तरफ नारियल बाजार से आने वाले रास्ते में बैरिकेड्स बंद कर दिया। इस दौरान दालमंडी चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह चौहान मौजूद और प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


मरियम सेवा समिति अस्पताल की हुई नापी
दालमंडी चौड़ीकरण की जद में मरियम सेवा समिति का अस्पताल भी आ रहा है। शनिवार को अधिकारियों ने इसकी नापी कराई। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने करीब दो घंटे तक उसकी नापजोख का काम पूरा किया। अफसरों ने बताया कि जल्द ही चौड़ीकरण के काम को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें