इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरहुआ निवासी आफताब अंसारी उर्फ अमित समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्य आरोपी आफताब को हिरासत में ले लिया।
हालांकि, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब आरोपी शाम करीब 7 बजे पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी के थाने से भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
देर रात करीब 8:45 बजे तक पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही। आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था।