फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर: खूब बिक रहे अफगानिस्तान के ड्राईफ्रूट, ईरान की चॉकलेट्स

Wed, 25 Feb 2026 10:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान के ड्राईफ्रूट, ईरान की चॉकलेट लोग खूब खरीद रहे हैं। इसमें देश-विदेश के कारोबारियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
टीएफसी में लगे मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में देश-विदेश के कारोबारियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। दोपहर 12 से रात 9 बजे तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोग अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आयोजन कर्ताओं ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण विदेशी स्टॉल्स हैं। जो काशीवासियों को वैश्विक बाजार की झलक एक ही छत के नीचे प्रदान कर रहे हैं। मेले में अफगानिस्तान से आए ड्राई फ्रूट्स, ईरान की मशहूर चॉकलेट्स, दुबई के परफ्यूम और गारमेंट्स और थाईलैंड के फुटवियर लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। 

मेले में केवल अंतरराष्ट्रीय ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी कई स्टॉल्स लगे हैं। इनमें हस्तशिल्प, रेडीमेड वस्त्र, घरेलू सजावटी सामान और खानपान की विविधता देखने को मिल रही है। शाम के समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ आ रही है। मेले में उद्यमी और व्यापारी ग्राहकों को विभिन्न डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। आकर्षक डिजाइन और अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड से सजे परिधान महिलाओं और युवतियों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें