फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरो मॉडलिंग से रोबोटिक्स तक का दिखेगा हुनर

Sat, 28 Jan 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स 2017’ का भव्य आयोजन 24 से 26 फरवरी तक होगा। इसमें देश भर से जुटे टेक्नोक्रेट्स हुनर दिखाएंगे। एयरोमॉडलिंग, रोबोटिक्स, ग्रीन एक्स, एनिमेज जैसी प्रतियोगिताओं में इंजीनियरिंग का रोमांच दिखेगा। वर्कशॉप और एक्जीबिशन में सीखने, अनुभव करने का मौका मिलेगा। दर्जन भर से अधिक प्रतियोगिताओं में करीब बीस लाख से अधिक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

    एयरोमॉडलिंग में टेक्नोक्रेट्स माइंड कंट्रोल्ड ड्रोन और एयरक्राफ्ट को बनाने से लेकर उसे उड़ाने में अपनी महारत दिखाएंगे। मॉडेक्स में इनोवेटिव आइडिया पेश करेंगे। सुपरनोवा में एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी प्रतिभा दिखेगी। इन सबसे अलग इंजीनियरिंग का उपयोगिता फिल्म और मीडिया में किस तरह है, ये आईआईटियंस क्रिएटिक्स में दिखाएंगे। थ्रीडी प्रिंटिंग, ब्रिज डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, डाटा माइनिंग, एथिकल हैकिंग, एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट पर कार्यशालाएं भी होंगी। मालवीय उद्यमिता संवर्धन केंद्र के सहयोग से स्टार्टअप फेयर लगेगा।
  टेक्नेक्स में नामी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। ‘थिंक टॉक्स’ में भारतीय कार के डिजाइनर और डीसी डिजाइन के संस्थापक दिलीप छाबड़िया आ रहे हैं। उन्होंने पहली भारतीय सुपर कार डिजाइन की है। वहीं फादर ऑफ पेंटियम प्रोसेसर कहे जाने वाले विनोद धाम से भी आईआईटियंस रूबरू होंगे। इस वक्त विनोद धाम इंडो-यूएस वेंचर पार्टनर के संस्थापक और एमडी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें