Varanasi News: राइट्स के सीएमडी ने कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया के दायरे को बढ़ाने को लेकर एईएन कॉलोनी को देखा।
राइट्स के सीएमडी राहुल मित्तल ने रविवार को कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया में बने रोपवे स्टेशन के बाद कम पड़े दायरे को बढ़ाने व भीड़ प्रबंधन को लेकर रेल अधिकारियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पहुंचे राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) के सीएमडी राहुल मित्तल ने सर्कुलेटिंग एरिया के दायरे को बढ़ाने को लेकर एईएन कॉलोनी को देखा। इसके साथ ही आने वाले समय में कैंट स्टेशन पर बनने वाले तीसरे एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के एईएन कॉलोनी से प्रवेश व द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर से स्थित सीडीओ कार्यालय के पास निकासी को लेकर भी चर्चा की।
उन्होंने कैंट स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन पर भी चर्चा करते हुए यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने को कहा। तीसरा एफओबी 120 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा बनेगा। यह एफओबी पार्सल आफिस के आगे एनईआर आफिस से शुरू होकर सीडीओ आफिस के बगल में पानी टंकी के पास कूड़ा घर तक बनेगा।
विज्ञापन
रोपवे की वजह से कम हुई सर्कुलेटिंग एरिया को बढ़ाने को लेकर आसपास के स्थानों को देखा। सीएमडी ने सर्कुलेटिंग एरिया, एईएन कालोनी, होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया।