फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में पहली बार हुई एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, फियोक्रोमासाइटोमा ट्यूमर से परेशान अधेड़ हुआ स्वस्थ

Wed, 16 Dec 2020 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मरीज के साथ डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मंगलवार को पहली एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई है। फियोक्रोमासाइटोमा ट्यूमर से परेशान लखनऊ निवासी 55 वर्षीय मरीज की दूरबीन विधि से सर्जरी के बाद फिलहाल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम उसका देखभाल कर रही है। मरीज इस समय स्वस्थ है।

विज्ञापन

बीएचयू के सर्जरी विभाग में जिस मरीज की सर्जरी हुई है, उसकी दायीं किडनी के ऊपर और आईवीसीनस के समीप ट्यूमर होने से ऑपरेशन बहुत कठिन होता है। चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी में ब्लड प्रेशर बहुत ही ज्यादा ऊपर नीचे होता है। ऐसे में मरीज को तीन दवाओं से ब्लड प्रेशर को सामान्य किया जाना बहुत जरूरी होता है।


लखनऊ के ग्राम मतेरा निवासी मरीज के साथ भी ऐसा हुआ। सर्जरी विभाग के प्रो.विवेक श्रीवास्तव, प्रो. मुमताज अंसारी, प्रो. पुनीत, डॉ. संदीप, डॉ. हरिकेश, डॉ. वेदा, डॉ. आशीष, नर्सिंग अफसर मंजू ने टीम में सहयोग किया। प्रो. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद मरीज बिल्कुल फिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें