फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ : 14 से 19 तक 21 कोर्स में होंगे दाखिले, यूजी, पीजी की काउंसिलिंग के लिए मोबाइल पर भेजा जाएगा संदेश

Fri, 11 Oct 2024 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से अलग-अलग पाठ्यक्रमों के शेड्यूल भिजवा दिए गए हैं। कुलसचिव ने बताया कि फीस जमा न करने वालों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 2024-25 में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए अगले सप्ताह से काउंसिलिंग होगी। 14 से 19 अक्तूबर तक बीए, बीएससी, एमए, एमएससी सहित 21 पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए मोबाइल नंबर पर मेसेज भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार 65 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आए। 35 पाठ्यक्रमों में निर्धारित मानक से कम आवेदन आने पर प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई गई। इसमें मेरिट से दाखिले का निर्णय लिया गया।

दूसरी ओर नियमानुसार 30 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा हुई। अब 21 की काउंसिलिंग करवाई जाएगी। प्रवेश सेल ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बीएचयू में दाखिले के लिए 13 तक जमा करें फीस
बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों के लिए आवंटित सीटों का ब्योरा समर्थ डैशबोर्ड पर बृहस्पतिवार को अपलोड कर दिया गया। इसके आधार पर अभ्यर्थी 13 अक्तूबर की रात 11.59 बजे तक अपनी फीस प्रवेश लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बताया गया है कि सीट का आवंटन शाम 6 बजे से समर्थ डैशबोर्ड पर लाइव है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश फीस जमा नहीं करता है, उसे आवंटित सीट रद्द माना जाएगा। ऐसे में सभी को समय सीमा के भीतर फीस जमा करनी चाहिए।

बीएचयू में वाह्य विशेषज्ञ बने प्रो. विजय
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग के प्रो. विजय कुमार पांडेय को बीएचयू में वैदिक दर्शन (पुराणेतिहास) विभाग में बाहरी विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 19 सितंबर 2024 से दो वर्ष के लिए हुई है। बीएचयू के कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. पुष्यमित्र त्रिवेदी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रो. पांडेय की विशेषज्ञता और योगदान को देख उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग का शेडयूल
एमए एप्लाइड आर्ट्स     14-15 अक्तूबर 
एमए पेंटिंग     14-15 अक्तूबर
बीए एलएलबी      14-15 अक्तूबर
बीएससी बायोलॉजी     14-15 अक्तूबर
बीएससी मैथमेटिक्स     14-15 अक्तूबर
बीए     14-15 अक्तूबर
एमए म्यूजिक     16-17 अक्तूबर
एमएससी बॉटनी     16-17 अक्तूबर
एमएससी मैथमेटिक्स     16-17 अक्तूबर 
एमएड     16-17 अक्तूबर
एमए, एमएससी होमसाइंस     16-17 अक्तूबर
एलएलबी     18-19 अक्तूबर
एलएलएम     18-19 अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें