फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के मुखिया के आने से पहले कमियां ढंकने में जुटा प्रशासन

Fri, 27 Dec 2019 12:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को दिन भर बैठकों का दौर चला और देर रात तक सड़कों पर निकलकर अधिकारी कमियों को दुरुस्त कराने में लगे रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात सीएम शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण करेंगे। इसे देखते हुए अधिकारियों ने गुरुवार रात आननफानन गंदे गद्दे, तकिए और चादर बदलवाए। साथ ही शेल्टर होम और संभावित निरीक्षण वाले स्थानों को साफ सुथरा कराया। जिन चौराहों पर अलाव नहीं दिखते थे, वहां भी निगम ने अलाव जलवाए।

देर रात कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम कौशल राज शर्मा ने शेल्टर होम, अलाव आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शेल्टर होम में गद्दा, कंबल, पीने के पानी, प्रकाश, अलाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। सड़कों पर भी व्यापक अलाव जलवाने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर खुले में कोई भी व्यक्ति सोया मिले तो उसे शेल्टर हाउस में पहुंचाएं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
टाउनहाल के शेल्टर हाउस में कमिश्नर और डीएम ने लोगों से कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां 31 लोग मिले। यहां दारानगर निवासी सलमा बीवी ने बताया कि व्यवस्था सही है। रैन बसेरों में रखे रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 80 लोग रैन बसेरों में है। मौके पर 30 से 35 लोग सोए हुए मिले। लक्खीसराय बिहार के रविशंकर, छतरपुर मध्य प्रदेश के रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि व्यवस्था ठीक है।

खरमास के बाद आ सकते हैं प्रधानमंत्री

सूत्रों के अनुसार, नए साल में खरमास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी का दौरा कर सकते हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री यहां के विकास एवं निर्माण कार्यों का न केवल निरीक्षण करेंगे, बल्कि कमियों को भी दूर कराएंगे। ताकि प्रधानमंत्री के आने पर किसी प्रकार की दिक्कत न रहे।

आमतौर पर तीन माह पर प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में आते है। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी में पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलने आएंगे। इस दौरान लोकार्पण और शिलान्यास कर कई योजनाओं के तोहफे देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें