फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के प्रधानमंत्री के काशी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीजी जोन बृजभूषण ने पैदल मार्च किया

Sat, 08 Feb 2020 07:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एडीजी जोन ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेंद्र राजपक्षे रविवार को काशी भ्रमण पर होंगे। आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को एडीजी जोन बृजभूषण ने पैदल मार्च किया।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे एडीजी बृजभूषण और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुरक्षा-व्यवस्था परखी। नदेसर स्थित एक होटल में अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 

इसके बाद पुलिस लाइन में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया। काशी प्रवास के दौरान महेंद्र राजपक्षे भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वाराणसी में विश्व की शांति व समृद्धि के लिए पूजा करेंगे। इसके साथ ही वह पुरातात्विक संग्रहालय में रखे देश के राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह को भी देखेंगे।

विज्ञापन

महिंदा राजपक्षे - फोटो : Facebook
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री पुरातात्विक संग्रहालय व पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप की परिक्रमा कर मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुचेंगे जहां सोसायटी के महासचिव भिक्षु पी शिवली थेरो व भिक्षु के मेधानकर थेरो बौद्ध उनका परपंरागत स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़े पुरावशेषों के इतिहास को भी जानेंगे। प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर श्रीलंका की एडवांस सिक्योरिटी टीम भी शहर में मौजूद है।
विज्ञापन

पीएम मोदी से श्रीलंका के प्रधानमंत्री
भारत दौरे पर पहुंचे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका से दोस्ती की बुनियाद और मजबूत करने के बहाने हिंद महासागर में पांव पसार रहे चीन को सख्त संदेश दिया तो वहीं क्षेत्र में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भी निशाना साधा।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने कहा, चाहे सुरक्षा हो या अर्थव्यवस्था या सामाजिक प्रगति, हर क्षेत्र में हमारा अतीत और हमारा भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा है। उन्होंने चीन की ओर इशारा करते हुए कहा, श्रीलंका में स्थायित्व, सुरक्षा, और समृद्धि भारत के हित में तो है ही, पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में भी है।

वहीं, पाक प्रायोजित आतंकवाद का सीधे तौर पर नाम न लेते हुए पीएम ने कहा, भारत और श्रीलंका पड़ोसी देश होने के साथ-साथ करीबी दोस्त भी हैं। हमारे क्षेत्र में आतंकवाद एक बड़ा खतरा है, हम दोनों ने इसका डटकर सामना किया है। हम आतंक के खिलाफ मिलकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें