गाजीपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार को ललितपुर में इसी पद पर तैनाती दी गई है। वहीं मऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह को संभल में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात राहुल कश्यप विश्वकर्मा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। शासन के इस निर्णय को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
इसी क्रम में सविता यादव को नई जिम्मेदारी देते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रीहेंसिव हेल्थ एंड इंटेग्रेटेड सर्विसेस बनाया गया है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
शुभांगी शुक्ला बनी भदोही की एडीएम वित्त एवं राजस्व
लंबे समय से जिले में तैनात अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य का स्थानांतरण मेरठ हो गया है। उनकी जगह मेरठ में अपर जिला अधिकारी रहीं शुभांगी शुक्ला को भदोही की जिम्मेदारी दी गई है। एक, दो दिन में वे जिले का कार्यभार संभाल लेंगी। कुंवर वीरेंद्र मौर्य बीते तीन साल से जनपद में तैनात थे। उन्हें एडीएम मेरठ, उप संचालक चकबंदी बनाया गया है। शासन ने बृहस्पतिवार की रात 84 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।