आर्दश ग्राम नागेपुर का निरीक्षण करते बी महापात्रा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम नागेपुर और जयापुर का सोमवार को डीजी/एडीजी जोन विश्वजीत महापात्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां के विकास कार्यों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।
नागेपुर में पहुंचकर एडीजी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया और गांव स्थित पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे कार्यक्रमों जैसे महिला सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, किसानों से जुड़े प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव के विकास की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। जयापुर में निरीक्षण के दौरान एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने ग्राम प्रधान नारायण पटेल से गांव के विकास व कानून व्यवस्था तथा पुलिस गश्त के बारे में पूछा। बैटरी चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सीओ सदर, थानाध्यक्ष रोहनिया को इस मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।