फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसी भी मेहनत का परिणाम कुछ देर बाद मिलता है, एडीजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सात मंत्र

Tue, 29 Apr 2025 11:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राओं को एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने सफलता के सात मंत्र दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी मेहनत का परिणाम कुछ देर बाद मिलता है। 
विज्ञापन
बीएचयू के विज्ञान संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद करते पीयूष मोर्डिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राओं से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन पीयूष मोर्डिया ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के सात मंत्र दिए। कहा कि किसी भी प्रयास का परिणाम उसी पल नहीं, बल्कि कुछ समय बाद मिलता है। इसलिए लगातार अभ्यास करते रहिए। 

विज्ञापन


कहा कि सफलता प्राप्त करनी है तो इंस्टाग्राम की रील्स से अपना ध्यान हटा दीजिए। अक्षरों को शब्द और शब्दों को वाक्य में बदलने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। 

विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार में हिंदी प्रकाशन समिति (भौतिकी प्रकोष्ठ) की ओर से कराए गए इस कार्यक्रम में एडीजी मोर्डिया ने कहा कि बीएचयू में पढ़ाई करने वाले सिविल सर्विसेज परीक्षा में पहली रैंक भी लाते हैं। यहां के शिक्षकों को इसके लिए बधाई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम में आए 12 आवेदन, फीस 11 हजार
विज्ञापन


हिंदी पत्रिका अंचित्य का किया ऑनलाइन लोकार्पण
उन्होंने हिंदी प्रकाशन समिति के पत्रिका अचिंत्य का ऑनलाइन लोकार्पण किया। सम्मान संकाय प्रमुख प्रो. सत्यांशु कुमार उपाध्याय और हिंदी प्रकाशन समिति के समन्वयक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने किया। इस दौरान डॉ. सचिन कुमार तिवारी, डॉ. बिनायक दुबे, डॉ. अखिलेश चौबे आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें; Padma Shri Award: काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री, खास कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें