फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस बरते अतिरिक्त सतर्कता, न हो लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरते। शांति और कानून व्यवस्था में बाधा बन सकने वालों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। यह निर्देश एडीजी जोन बृज भूषण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि विवाद के बिंदु चिन्हित कर दोनों पक्षों की सहमति से उनका निस्तारण करा कर विवरण थाने के रोजनामचे में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने कहा कि अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट की कार्रवाई में देरी न की जाए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण पारदर्शी तरीके से त्वरित गति से की जाए। महिलाओं, किशोरियों और बच्चों से जुड़े आपराधिक मामलों में लापरवाही न बरती जाए। किसी भी थाने की महिला हेल्प डेस्क से कोई महिला निराश होकर न जाए। इनामी बदमाशों के खिलाफ पुलिस अभियान चला कर कार्रवाई करे। बीते समय की जो भी आपराधिक आपराधिक घटनाएं अनसुलझी हो, पुलिस पूरा दमखम लगाकर उनका खुलासा करे। थानों और चौकियों से भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस दौरान एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह, सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे। उधर, इससे पहले एडीजी जोन ने चेतगंज थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा। लंबित विवेचनाओं पर एडीजी जोन ने कहा कि विवेचक लापरवाही न करें। एडीजी ने थाने की जर्जर बिल्डिंग के जीर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के कामकाज पर संतोष जताते हुए और बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें