सीजीएसटी विभाग पूरी तरह उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ के संग्रहण में परामर्शदाता का कार्य करेगा और रिफंड में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसे तत्काल दूर किया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को सीजीएसटी के नए आयुक्त लल्लन ने उद्यमियों संग बैठक में कहीं।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिविजनल चेयरमैन नीरज पारिख ने कहा कि सर्विस टैक्स के समाप्त होने के बाद भी सर्विस टैक्स की नोटिस, जिसमें सारा कर विश्वास से समाधान योजना के अंतर्गत जमा है फिर भी सिर्फ इनकम टैक्स विभाग के आधार पर नोटिस भेजी जा रही हैं, इसे तत्काल बन्द किया जाए। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने इस माह के अंतिम सप्ताह में कार्य शाला करवाने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनीष कटारिया, सीए जमुना शुक्ला, सीए अनूप गुजराती, सीए विशाल, सीए कमलेश, सीए आलोक जैन, एडवोकेट ओपी शुक्ला, अरविंद शुक्ला, जफर इकबाल, उतर प्रदेश निर्यातक संघ के अध्यक्ष जुनेद अंसारी, हर्षद तन्ना, ज्वाइंट कमिश्नर कविता सिंह, राजेंद्र, आदिल आदि रहे।