फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद की सुनवाई के मद्देनजर बरतें अतिरिक्त सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई के मद्देनजर काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने यह निर्देश सोमवार को एसएसपी को दिया। कहा कि फोर्स रेड जोन के अलावा आसपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों पर नजर रखे।
विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा ने विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान रेड जोन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवान ड्यूटी प्वाइंट पर मंदिर परिक्षेत्र में आने-जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखें। रेड जोन की ओर आने-जाने वालों का विवरण हो। कोई भी अनावश्यक न आए और न जाए। किसी की भी तलाशी में कोताही न बरती जाए। सीसी कैमरों के कंट्रोल रूम में बैठने वाले पुलिसकर्मी निगरानी में लापरवाही न बरतें। जहां भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी हो वहां कटीले तार लगा कर घेरेबंदी की जाए। एडीजी सुरक्षा ने मंदिर परिक्षेत्र स्थित कंट्रोल रूम का जायजा लेने के साथ ही तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीजी जोन बृज भूषण, आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी आनंद कुलकर्णी और एसपी सुरक्षा शैलेंद्र राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कॉरिडोर के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचे
विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा के संबंध में गठित हाई पावर कमेटी की बैठक के दौरान मंडलीय सभागार में एडीजी सुरक्षा ने कहा कि कॉरिडोर के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा जाए। वॉच टॉवर बनाने के साथ ही सीसी कैमरे लगाने के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि चप्पे-चप्पे की निगरानी आसानी से की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें