फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर अपर नगर आयुक्त का स्थलीय निरीक्षण, सील्ट हटाने को लेकर दिए निर्देश

Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर वाराणसी में अपर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर घाट की तैयारियों का जायजा लिया। सिल्ट हटाने का कार्य जारी है लेकिन अभी दावे के अनुसार रूप नहीं ले पा रहा है लिहाजा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
घाट किनारे सिल्ट हटाने का कार्य जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने गंगा और वरुणा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा के शिवाला, अस्सी, महानिर्वाणी, दशाश्वमेध आदि घाटों के निरीक्षण के दौरान सिल्ट हटवाने, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, सीवर ओवरफ्लो और यूरेनल की व्यवस्था मुकम्मल कराने की हिदायत दी। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, नमो घाट आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन को पूजा वाले घाटों पर जल्द से जल्द सिल्ट पूरी तरह से साफ करने की जिम्मेदारी दी गई। 

विज्ञापन


बताते चलें कि दीपावली बीतने के साथ ही घाट किनारे वेदियों के बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है । भक्त गंगा घाट किनारे पहुंचकर अपनी जगह को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। जिस तरह के दावे किए जा रहे थे हकीकत में व्यवस्था ने अभी वो रूप नहीं पकड़ा है लेकिन दावा किया जा रहा है कि डाला छठ से पहले सबकुछ व्यवस्थित होगा। अधिकारियों ने निरीक्षण कर निर्देश दे दिया है और काम ने तेजी पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें