फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडुलिपि संरक्षण की धीमी गति पर अपर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय दौरे पर आए कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को सरस्वती भवन पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पांडुलिपि संरक्षण की धीमी गति पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कुलपति को निर्देश दिया कि पांडुलिपि संरक्षण का काम तेजी से और जल्द कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को अपर मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी पांडुलिपियों को देखा और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय, विनयाधिकरी प्रो. शैलेश मिश्र, परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी आदि मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव ने प्रवेश, परीक्षा, विकास सहित अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें