फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : मतदाता सूची में जुड़वाना है नाम तो ऐसे करें आवेदन, रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 12 Mar 2019 10:58 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
Voter List (Demo pic)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से मतदाताओं को चिंता सताने लगी है कि इस चुनावी महापर्व में कहीं हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करने से छूट ना जाए। इसके लिए मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए प्रशासन मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद शुरू कर दिया है। इसके अलावा आप ऐसे स्वयं को मतदाता सूची में जोड़ सकते है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच स्थानीय प्रशासन मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया में जुट गया है। सूची से वंचित लोगों को घर बैठे मतदाता बनने की सहूलियत भी दी गई है। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट से मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि को सुधारा जा सकता है।

त्रुटि सुधारने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ये करें

nvsp
इसके अलावा संशोधन के लिए नेशनल वोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर फार्म-8 का विकल्प आएगा। यहां से राज्य, लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र चुनना होगा। मतदाता सूची में जो बदलना चाहते हैं, उसे फिल कर दें। पूरी जानकारी देने के बाद कुछ कागजात भी देने होंगे। ईमेल आईडी, फोन नंबर, स्थान आदि की जानकारी देने पर मोबाइल पर मेसेज आएगा। इसके बाद सत्यापन कर सूची अपडेट कर दी जाएगी। 
 

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करें आवेदन

Voter ID Card
अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, उम्र का आईडी प्रूफ (जैसे- बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, स्कूल मार्कशीट, पासपोर्ट, आधार कार्ड), स्थाई पते का आईडी प्रूफ (जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड) और अगर आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा है, तो एज डिक्लयरेशन फॉर्म की जरूरत पड़ेगी।

अपने वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस ऐसे ट्रैक करें

Online Application Status
आपके वोटर आईडी कार्ड बनने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, ये जानने के लिए आप इसे ट्रैक कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद एक संदर्भित आईडी मिलेगी, जिससे आप स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए www.nvsp.in वेबसाइट पर जाएं और ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक के खुलने पर इसमें रेफरेंस आईडी डालें और ट्रैक कर ले।
विज्ञापन

ईवीएम की जांच पूरी

evm machine - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव के लिए पहुंची ईवीएम और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन की जांच पूरी कर ली गई है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से 4,756 बैलेट यूनिट, 3,518 कंट्रोल यूनिट और 3,518 वीवीपीएटी वाराणसी के लिए भेजी गई हें। जांच में 57 बीयू, 197 सीयू और 316 वीवीपीएटी खराब निकीं, जिन्हें वापस कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें