फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान और अभिनेत्री तारा सुतारिया ने देखी गंगा आरती, खाया बनारसी पान

Thu, 25 Nov 2021 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने बनारसी पान का लुत्फ उठाया। इसके बाद गंगा आरती देखी।
विज्ञापन
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया ने मां गंगा का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचे और अभिनेत्री तारा सुतारिया संग दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठकर गंगा आरती देखी। इससे पहले नदेसर में दोनों ने यहां एक पान की दुकान पर बनारसी पान खाया।  

विज्ञापन


एक फिल्म की शूटिंग में आए अभिनेता अहान के गंगा आरती में पहुंचने के बाद गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक आचार्य रणधीर ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन कराया। इस दौरान दोनों ने मां गंगा से अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रार्थना भी की। साथ ही बजरे पर बैठकर 15 मिनट तक मां गंगा की महाआरती देखी।

साथ ही आरती के दौरान सेल्फी व वीडियो बनाते भी नजर आए। दोनों ही कलाकारों का गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव द्वारा प्रसाद अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र से दोबारा आने का वादा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें