फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः ऑक्सीजन सिलिंडर में रुकावट पर डीलर पर की जाएगी कार्रवाई

Thu, 15 Apr 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अब कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति बहाल करने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने ऑक्सीजन डीलर्स की बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आक्सीजन सिलिंडर  की आपूर्ति में जानबूझकर रुकावट की गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के विकराल रूप धारण करने के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति में रुकावट पैदा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालो को पहले आपूर्ति सुनिश्चित की जाय ।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीज जीवन की आशा में पड़े हैं, ऐसे में उनका जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन की नितांत आवश्यकता है। ऐसे में सभी कोविड अस्पतालों को नियमित रुप से ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई चेन निरन्तर बनाये रखे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नॉन कोविड अस्पतालों को और होम डिलीवरी को दूसरी प्राथमिकता दी जाय । डीलरों को निर्देश दिया कि दिन रात 24 घंटे में किसी भी समय किसी कोविड अस्पताल से सिलिंडर की मांग की जाय तो सप्लाई गाड़ी और ड्राइवर तैयार रखें और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करायें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें