बीमा पंजीकरण कराकर प्रमाण पत्र वितरित कराएं
उन्होंने अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा केसीसी प्रस्ताव स्वीकृत कराकर लोगों को लाभ दिलाने को कहा। साथ ही विभागीय परियोजनाओं में मछुआ समुदायों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि अविकसित तालाबों को मनरेगा योजना से खोदाई कर राजस्व संहिता में दिए गए वरीयता क्रम के अनुसार पात्र लाभार्थियों को आवंटित कराएं।
मंत्री ने कहा कि मछुआ दुर्घटना बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा मत्स्य विक्रेता, मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों का बीमा में पंजीकरण कराकर जनप्रतिनिधियों से प्रमाण पत्र वितरित कराएं। महिला पट्टाधारकों का वरीयता अनुसार आवेदन कराएं।
चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा सहायता में प्रतिपूर्ति का भुगतान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी न्याय पंचायतों में समिति गठन कराएं। बिजली विभाग को कृषि की भांति विद्युत कनेक्शन की सुविधा मुहैया कराया जाए, जिससे तालाबों में जल आपूर्ति की सुविधा न हो।