फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: हर्ष फायरिंग मामले में कटरा कोतवाल पर कार्रवाई, बदले गए सात थानाध्यक्ष

Mon, 29 Nov 2021 11:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सरजू उद्यान में हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कटरा कोतवाल पर कार्रवाई करते हुए हटा दिया है। इसके अलावा कटरा कोतवाली समेत सात थानों के थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने इस लाइन में रहे राम नारायण राम को नया कटरा कोतवाल बनाया है। इसके अलावा थाना अध्यक्ष विंध्याचल शैलेश कुमार राय का स्थानांतरण थानाध्यक्ष कछवा किया गया। कछवा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया।

पुलिस लाइन से नीरज कुमार पाठक को विंध्याचल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे का स्थानांतरण अपराध शाखा किया गया। डायल 112 प्रभारी अरविंद कुमार मिश्र को नया शहर कोतवाल बनाया गया। पड़री थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे का दूसरे जनपद स्थानांतरण हो गया। इसके बाद संत नगर चौकी प्रभारी माधव सिंह को पड़री थाने का नया प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज को जमालपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया। जमालपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार सरोज को जिगना थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। जिगना थानाध्यक्ष राकेश कुमार को चुनार थाना भेज दिया गया।

इसके अलावा अपराध शाखा से अभय नारायण तिवारी को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, महेंद्र कुमार पांडे को प्रभारी चुनाव सेल, अरविंद यादव को 112 का प्रभारी, दयाशंकर ओझा को संत नगर चौकी प्रभारी, विजय कुमार गुप्ता को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें