सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। होटल के रजिस्टर में दर्ज ठहरने वालों के नाम और पते, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली गई। बता दें कि मध्यप्रदेश एटीएस ने 13 मार्च को जेएमबी यानी जमात-ए-मुजाहिद्दीन-बांग्लादेश संगठन के फजहर अली उर्फ मेहमूद, मो. अकील उर्फ अहमद, जहूरउदीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर, फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन की गिरफ्तारी की थी। यह संगठन स्लीपर सेल तैयार करता है। इसके जरिये आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलाता है। इसके बाद से जिला समेत देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट है।