फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड पीड़िता रूसी युवती एयर एंबुलेंस से भेजी गई दिल्ली

Sun, 15 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसी रूसी युवती डारया यूरिएवा प्रोकीना (23) को बेहतर उपचार और सर्जरी के लिए शनिवार की शाम एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। शाम 7:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस नई दिल्ली रवाना हुई।
विज्ञापन


पीड़ित युवती की मां के रविवार तक मास्को से नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रोकीना को नई दिल्ली ले जाया गया है। उधर, पुलिस लाइन सभागार में मामले के आरोपी सिद्धार्थ श्रीवास्तव को एसएसपी आकाश कुलहरि ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया।

डीएम राजमणि यादव ने बताया कि बीएचयू और शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित युवती को बाबतपुर एयरपोर्ट तक ले जाया गया। वहां से एयर एंबुलेंस के साथ आए चिकित्सकों की निगरानी में नई दिल्ली भेजा गया। बेहतर उपचार और सर्जरी के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कुछ दिन गुजारने के बाद रूसी युवती प्रोकीना बनारस आई थी। उसके मित्र एलेग्जेंडर उर्फ एलेक्स के जरिये उसकी मित्रता सिद्धार्थ श्रीवास्तव से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों की मित्रता प्रगाढ़ हो गई।

करौंदी के नंदनगर कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ के घर प्रोकीना के आने-जाने और ठहरने का सिलसिला शुरू हो गया। दोनोें साथ में सिक्किम, दार्जिलिंग, श्रीलंका और तिब्बत तक गए। 24 अक्तूबर को अपने दोस्त एलेक्स से मिलने के लिए प्रोकीना अकेले ही सिक्किम चली गई।

प्रोकीना और एलेक्स की नजदीकियों से सिद्धार्थ नाराज रहने लगा। प्रोकीना जब वापस बनारस आई तो सिद्धार्थ ने बनारस में ही रहने और शादी के लिए उस पर दबाव बनाया। वह राजी नहीं हुई। उसने 18 नवंबर को स्वदेश वापसी का अपना टिकट भी करा रखा था।

नाराज सिद्धार्थ ने इंटरनेट पर केमिकल की दूकान के बारे में जानकारी की और सिगरा के गांधी नगर स्थित केमिकल की दूकान से ढाई लीटर सल्फ्यूरिक एसिड खरीदा। शुक्रवार की सुबह छत पर सो रही प्रोकीना को उसने जगाया और बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

इससे नाराज होकर सिद्धार्थ ने जग में रखे सल्फ्यूरिक एसिड में से आधा प्रोकीना के ऊपर उड़ेल दिया और घर से भाग निकला। आरोपी सिद्धार्थ को लंका क्षेत्र से एसओ संजीव कुमार मिश्र, एसआई संजय कुमार सिंह और महेंद्र राम प्रजापति ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें