बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) भारतीय रेलवे को लोकोमोटिव उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा योगदान देता है। महाप्रबंधक अंजली गोयल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ अधिकारीयों व रेल कर्मचारियों ने अपनी लगन और परिश्रम से डिस्ट्रिब्यूटेड पावर वायरलेस कंट्रोल प्रणाली को विद्युत लोको में सफलता पूर्वक लगाकर बनारस रेल इंजन कारखाना के लिए उपलब्धियों में एक नए अविष्कार को जोड़ा है।
- सेक्शन के थ्रोपुट(क्षमता) में वृद्धि
- रेल इंजन का सुदूर नियंत्रण
- दक्ष ट्रेन प्रबंधन
- कपलर बल की कमी, इससे कपलर की विफलता समाप्त हो जाती है।
- दक्ष ब्रेक नियंत्रण, ब्रेक बाइंडिंग की समस्या से छुटकारा, ब्रेकिंग डिस्टेंस की कमी और तत्संबंधी टूट-फूट में कमी। तीव्रतर चार्जिंग (मल्टी प्वाइंट), जिससे ब्रेक रिलीज समय कम हो जाता है।
- वायरलेस तकनीक के माध्यम से मल्टीपल रेल इंजन का परिचालन