फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कड़ी सजा, 30 हजार रुपये लगा जुर्माना

Fri, 01 Aug 2025 10:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही अदालत ने 30 हजार का जुर्माना लगाया। घटना 2021 में हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल की मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अजय कुमार की अदालत ने अभियुक्त विशाल राजभर को दोषी करार दिया। अदालत ने विशाल को 20 साल की कड़ी कैद और 30 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, 28 नवंबर 2021 को शाम 6 बजे मासूम अपने दादा के साथ पड़ोस में शादी में शामिल होने गई थी। पीड़िता के दादा भोजन कर रहे थे, उसी दौरान मौका देखकर अभियुक्त विशाल ने पीड़िता से कहा कि मां बुला रही है। 

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में दबंगों का दुस्साहस: जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला; लूटपाट के बाद की आगजनी; CCTV में घटना कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को बहला-फुसलाकर वह पास के ही एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर गांव के एक व्यक्ति ने मासूम को घर पहुंचाया। पीड़िता की मां ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें