फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हिरासत में, गर्भवती हो जाने पर किशोरी काे मार डाला था

Fri, 15 Mar 2024 10:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi Crime: किशोरी 19 फरवरी को अपने घर से निकली तो फिर लौटकर नहीं आई। 20 फरवरी की रात किशोरी का हाथ-पैर बंधा शव बनारस रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में टॉयलेट के पास जूट की बोरी में मिला। 21 फरवरी को किशोरी के शव की पहचान हुई और उसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
आरोपी के साथ मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या कर शव ट्रेन की बोगी में रखने का आरोपी कोचिंग संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कपसेठी थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया कि किशोरी के साथ कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने अपने कोचिंग सेंटर में ही दम घोंट कर उसकी हत्या करने के बाद शव ट्रेन की बोगी में रख दिया। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए यह जानकरी दी।

विज्ञापन


किशोरी 19 फरवरी को अपने घर से निकली तो फिर लौटकर नहीं आई। 20 फरवरी की रात किशोरी का हाथ-पैर बंधा शव बनारस रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में टॉयलेट के पास जूट की बोरी में मिला। 21 फरवरी को किशोरी के शव की पहचान हुई और उसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि किशोरी गर्भवती थी और दम घुटने से उसकी मौत हुई थी।

घटना के कुछ दिन बाद क्षेत्र का ही एक कोचिंग संचालक भूमिगत हो गया था। किशोरी उसके यहां पढ़ने जाती थी। इसी वजह से उस पर पुलिस का शक गहराया और कड़ी मशक्कत के बाद वह पकड़ा गया। कपसेठी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


पूछताछ का वीडियो वायरल हुआ, मचा हड़कंप
आरोपी कोचिंग संचालक से पुलिस की पूछताछ का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे लेकर पुलिस अफसरों ने खासी नाराजगी जताई। अफसर जांच करा रहे हैं कि वीडियो वायरल करने में किस पुलिसकर्मी की भूमिका है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें