विपक्षी ने पैसे देना दूर फोन भी उठाना बंद कर दिया। बाद में कुछ मित्रों द्वारा पंचायत कराने पर उमंग व परिवादी के बीच एक सुलहनामा हुआ। उमंग ने परिवादी को एक करोड़ सात लाख रुपये 31 जुलाई 2021 तक भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद केवल 65 लाख रुपये वापस किए। शेष रकम के बाबत 31 मार्च 2023 को को स्टांप पर लिखकर दिया कि उसके ऊपर 65 लाख रुपये बकाया है। मगर, उसके बाद पैसा नहीं लौटाया।