फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 15 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव और उत्तराखंड के लिए-
विज्ञापन



क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 15 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
-फर्जी वेबसाइट के जरिये चार राज्यों में एक हजार से अधिक लोगों के साथ गिरोह कर चुका है साइबर जालसाजी

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। फर्जी वेबसाइट के जरिये क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के बहाने 15 करोड़ की अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक आरोपी को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सोमवार को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरोह के सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर क्राइम पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। यह गिरोह बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में करोड़ों की साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम उर्फ विशाल मौर्या निवासी मछरहट्टा वार्ड रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो www.busdglobal.com नामक एक फर्जी वेबसाइट बनाई। इसमें बीएसजी नामक क्रिप्टो क्वाइन को विंडेक्स क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट कराई गई। इसके बाद फील्ड में अपने साथियों की मदद से लोगों में क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्ट कराने और उसमें अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, यूपी आदि शहरों में कैंप लगाकर लोगों का पैसा निवेश कराया गया।
विज्ञापन

शुरू में विश्वास जमाने के लिए निवेशकों को हाई रिटर्न दिया गया, जिससे लोग ज्यादा लाभ कमाकर पूरी तरह से चंगुल में आ गए। इसके बाद इन निवेशकों से कहा गया कि अपनी-अपनी टीम बनाकर निवेश कराएं। इस तरह विभिन्न प्रदेशों से हजारों लोगों की टीम बनकर तैयार हो गई और लोग निवेश करते गए। उसके बदले में ऊपर के लोगों को भारी कमीशन मिलता रहा। इस प्रकार जब कंपनी में करोड़ों रुपये इकट्ठा हो गए तो कंपनी बंद कर फरार हो गए। रामनगर के रहने वाले पीड़ित राजू कुमार ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका और उसके साथियों का 15 करोड़ रुपये साइबर अपराधियों ने धोखे से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के बहाने हड़प लिया। इस आधार पर केस की छानबीन शुरू हुई।
विज्ञापन


इन साइबर अपराधियों की होगी गिरफ्तारी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि गिरोह के अन्य आरोपियों में ठठेरी बाजार का रहने वाला मोहम्मद दानिश खान, रामनगर मच्छरहट्टा का रहने वाला नवनीत सिंह, भीटी रामनगर का विकास नंदा, रामेश्वर कालोनी पंचवटी निवासी सत्यम पांडेय, उन्नाव के उन्वन निवासी अर्जुन कुमार शर्मा, बदायूं के चितरी बुदौन निवासी राजकुमार मौर्या और उत्तराखंड के नीम करौली बाबा के पास रूद्रप्रयाग निवासी प्रकाश जोशी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें