फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: बीएचयू अस्पताल में कैंसर प्रभावित अंगों की मिलेगी सटीक जानकारी, इलाज की राह भी होगी आसान

Thu, 12 Feb 2026 03:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में कैंसर प्रभावित अंगों की अब सटीक जानकारी मिलेगी। अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग में सीटी सिम्युलेटर मशीन का उद्घाटन किया गया। 
 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग में सीटी सिम्युलेटर मशीन का कुलपति ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस मशीन के लगने के बाद अब विभाग में आने वाले मरीजों के कैंसर प्रभावित अंगों के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे संबंधित मरीज के इलाज की राह भी आसान होगी।
विज्ञापन


कुलपति ने इस दौरान विभाग में नवनिर्मित संत कबीरदास वार्ड का भी उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय और ब्रैकी थेरेपी कॉम्प्लेक्स सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। लिनियर एक्सीलरेटर कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया।

रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी ने बताया कि सीटी सिम्युलेटर के माध्यम से मरीजों को सही उपचार की दिशा तय करने में आसानी होगी। इसकी मदद से ऑन्कोलॉजिस्ट ट्यूमर और आसपास के महत्वपूर्ण अंगों की मिलीमीटर स्तर की सटीक पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sports: बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार टीमों ने जीते आठ मुकाबले, वेदपाठियों का एथलेटिक्स समेत पढ़ें खेल की खबरें

इस मशीन के लगने के बाद जहां समय से चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह सुविधा इंटेंसिटी-मॉड्यूलेटेड रेडियोथेरेपी (आईएमआरटी), इमेज-गाइडेड रेडियोथेरेपी (आईजीआरटी), वॉल्यूमेट्रिक मॉड्यूलेटेड आर्क थेरेपी (वीएमएटी) के साथ ही स्टीरियोटैक्टिक प्रक्रियाओं जैसी उन्नत तकनीकों का समर्थन करेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य प्रो. यूपी शाही, महामना कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान, आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, प्रो. केके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें