फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पहलवान की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित टिसौरा गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में पहलवान बहादुर यादव (19) की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

टिसौरा के रहने वाले बहादुर यादव अपने घर से बभनपुरा साइकिल से जा रहे थे। वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने साइकिल सवार बहादुर यादव को टक्कर मार दी। ग्रामीण उसे चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने लाश को लाकर सड़क पर रख दिया और चक्काजाम कर दिए। ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची। मौके पर एसडीएम को बुलाकर पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर चोलापुर पुलिस थाना अध्यक्ष हरिनारायण पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा से ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे तक जाम लगे होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बहादुर यादव के पिता की मौत बचपन में हो गई थी। वह भुरकुरा मंदिर पर पहलवानी के साथ ही सेना की तैयारी भी कर रहा था।
ट्रेन से गिरने से वृद्ध बाबा की मौत
सेवापुरी। उत्तर रेलवे के चौखंडी स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार की शाम सारनाथ एक्सप्रेस से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के शरीर पर पीले रंग का स्वेटर और कंधे पर राम नाम का पितांबर था। घटना की जानकारी मिलते ही चौखंडी स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार ने घटना की जानकारी जीआरपी व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, हालांकि शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें