उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोहनसराय से रोहनिया तक सड़क चौड़ी हो रही है। इस वजह से सड़क किनारे के पेड़ काटे गए हैं। पेड़ कटाई में लापरवाही बरती गई। जमीन से पेड़ के जड़ ऊपर ही हैं, जिसमें फंसकर आए दिन वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। कई आर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप हादसे का शिकार वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप बुधवार सुबह कार पलटने से सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में चार साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार कार की स्टेयरिंग फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।
प्रयागराज के जीटीबी नगर स्थित करेला निवासी शाहरूख (25) अपने चार अन्य साथियों आशीष (24), समद (25), शहीदे आलम (25), फजल (27)के साथ गाजीपुर जाने के लिए निकला था। सुबह 11 बजे उगापुर पावर हाउस के पास कार की स्टेयरिंग फेल हो गई और कार सड़क किनारे मजदूरों की खड़ी साइकिल को रौंदते हुए पलट गई।
कार के अंदर फंसे घायलों की चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को चिरईगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आशीष की हालत बिगड़ने पर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शाहरूख के पिता आस मोहम्मद को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।