फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Varanasi: हाईवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत 

Tue, 28 Jun 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक लंका थाना क्षेत्र नरोत्तमपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में मंगलवार की रात 2 बजे विश्वसुंदरी पुल के समीप हाइवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक शशिभूषण उर्फ घुंघरू (30) की मौके पर मौत हो गई। एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और घुंघरू को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत होने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लंका थाना क्षेत्र नरोत्तमपुर का रहने वाला था। देर रात ईट गिराने के बाद डाफी में गाड़ी खड़ी करने के लिए लेकर शिवाजी नगर कॉलोनी जा रहा था।

हाईवे क्रॉस कर रहा था तभी तेज रफ्तार में रामनगर की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ट्रक पर रद्दी कागज लदा था। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक का पता गाड़ी नंबर से लगाया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें