वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में दो घटनाए होने से हड़कम्प मच गया। पहली घटना अंडे की दुकान में रखें सिलेंडर के ब्लास्ट करने से आसपास हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कौशल कुमार निवासी नेहिया ने अपने अंडे की दुकान खोल रखी थी, जिसमें सिलेंडर रखा था। अचानक सिलेंडर के ब्लास्ट करने पर गोमती जल गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
दूसरी घटना यह है कि सड़क किनारे बरगद का पुराना पेड़ गिर जाने से मामा और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेहिया निवासी अजय विश्वकर्मा और उसका भांजा अंकित घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे काफी जर्जर पुराने पेड़ हुए हैं, जो आए दिन घटना को दावत देते हैं।
चौकी प्रभारी गोसाईपुर विकास कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं।