सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार एवं एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से बातचीत की। उनके मांग पर उचित कार्रवाई करने व सरकारी लाभ दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।
संतलाल के छोटे बेटे प्रदीप ने शिकायत पत्र दिया है। मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपसेठी एवं मिर्जामुराद थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मृतक संतलाल गांव के ग्राम प्रधान देवचंद यादव के चचेरे भाई हैं।
जोगियापुर गांव के ग्राम प्रधान देवचंद ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी राधा देवी एवं पोते को लेकर दवा के लिए जा रहे थे तभी घटना घटी। हादसे में राधा देवी की हालत गंभीर गईं, जो ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। आठ महीने का पोता घटना के दौरान सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे को सिर में हल्की चोट आई है। संतलाल के दो बेटे और दो बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। संतलाल ने हेलमेट नहीं लगाया था।