फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फूलपुर थाना के बरही कला में मंगलवार की शाम कार की टक्कर से साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर जाम लगा दिया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया तो शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

बरही कला निवासी संतोष पटेल का बड़ा बेटा सूरज पटेल (15) नेवादा बाजार से अपने घर जा रहा था। बरही कला में ही जमालापुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार साइकिल सवार सूरज को टक्कर मारते हुए खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद घायल साइकिल सवार सूरज को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर बांस और बल्ली रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र पहुंचे लेकिन उन्हें ग्रामीण शव देने को तैयार ही नहीं थे। तब तक सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सूरज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। हादसे में बड़े भाई की मौत की सूचना पाकर छोटा भाई अमन बेहोश हो गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहे ग्रामीणों ने बताया कि कार एक युवती चला रही थी। उसके बगल में एक युवक बैठा था और वह नशे में धुत था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने बताया कि युवक ग्रामीणों की पिटाई में घायल हो गया है। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें